7 जून 2015 - 08:08
 इराक़ में सेना की कार्यवाही में दसियों आतंकी ढेर

पश्चिमी इराक़ में आईएसआईएल के कई आतंकवादी मारे गए

पश्चिमी इराक़ में आईएसआईएल के कई आतंकवादी मारे गए
पश्चिमी इराक़ में इस देश की सेना ने अपनी प्रगति को जारी रखते हुए आईएसआईएल के दसियों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना ने इस देश के स्वयंसेवियों की सहायता से शुक्रवार को अलअंबार प्रांत के फ़ल्लूजा और अन्नबाई क्षेत्रों में अपनी प्रगति जारी रखी।  इस दौरान उन्होंने आईएसआईएल के दो स्नाइपरों सहित छह आतंकवादियों को मार दिया।
उधर बाबिल की प्रांतीय परिषद के अधिकारी हसन फ़दअम ने बताया है कि इराक़ी सेना ने अपनी बढ़त को जारी रखते हुए अलअंबार विश्वविद्यालय और अलअंबार स्टेडियम को पूर्ण रूप से आईएसआईएल के चुंगल से मुक्त करा लिया है।
बताया जा रहा है कि रेमादी में आईएसआईएल के आतंकवादियों की स्थिति बहुत ख़राब है जिसके कारण वे इस नगर से भाग रहे हैं।